फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अलविदा दुनिया': सुसाइड नोट लिखकर IMS BHU में जूनियर डॉक्टर ने दी जान, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाली गई बॉडी; सनसनी

Mon, 29 Jun 2026 02:15 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर परिसर स्थित सुश्रुत हॉस्टल में एनेस्थीसिया विभाग के जूनियर डॉक्टर का शव बंद कमरे से बरामद हुआ। दरवाजा तोड़कर पुलिस ने शव बाहर निकाला। कमरे से एक सुसाइड नोट मिलने की भी जानकारी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच-पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IMS BHU: आईएमएस बीएचयू के सुश्रुत हॉस्टल में रहने वाले जूनियर डॉक्टर ऋत्विक कुंदू (26) ने डि्रप में दवा डालकर जान दे दी। रविवार की रात मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने हॉस्टल का दरवाजा तोड़ा और ऋत्विक का शव बाहर निकाला। पुलिस ने हॉस्टल में छानबीन की तो सुसाइड मिला है। सुसाइड नोट में एक लड़की का नाम भी लिखा है। कहा है कि लड़की बहुत प्यार करती थी।

विज्ञापन


डॉ. ऋत्विक मूलरूप से पश्चिम बंगाल के हुगली के रहने वाले थे। एनेस्थीसिया विभाग में जूनियर डॉक्टर थे। शनिवार की दोपहर से ही वह ड्यूटी पर नहीं दिखे तो उनके साथियों ने खोजबीन शुरू की। हॉस्टल के कमरा नंबर 361 पर पहुंचने पर पता चला कि उन्होंने दरवाजा अंदर से बंद कर रखा था। साथियों ने इसकी सूचना हॉस्टल प्रशासन को दी।

बीएचयू प्रशासन की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो डॉक्टर अंदर बिस्तर पर पड़े थे। मौके पर मौजूद लोगों ने देखा कि उनके हाथ में ड्रिप लगी थी। बीएचयू प्रशासन ने भी साफ किया है कि डॉक्टर ने डि्रप के जरिये दवा लेकर जान दी है। किस दवा का इस्तेमाल किया, इसकी जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। डॉक्टरों के मुताबिक, एनेस्थिसिया की ओवरडोज से भी जान जा सकती है।

परिजनों को सूचना दी गई, कारण का पता लगाया जा रहा : जूनियर डॉक्टर ने यह कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चल पाया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सुसाइड नोट मिला है। जांच जारी है।
विज्ञापन

मम्मी-पापा मुझे माफ करना
मम्मी-पापा मुझे माफ करना। मैं, आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहा हूं। जिंदगी बहुत शॉर्ट है। बाहर से लग रहा था कि बहुत अच्छा है लेकिन यहां आकर पता चला कि संघर्ष बहुत है। अपनी इच्छा से जान दे रहा हूं इसके लिए किसी को परेशान न किया जाए। खास कर उस लड़की को जो मुझसे बहुत प्यार करती है। मेरे लिए बहुत कुछ किया है। दोस्तों और परिजनों मैं जा रहा हूं। अलविदा दुनिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें