आवेदन में अपलोड करना होगा अनुमति पत्र
बीएचयू के अपर परीक्षा नियंत्रक प्रो. ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि जिनकी जेआरएफ वैलिडिटी 2 साल से ज्यादा है, उन्हें आवेदन भरते समय अनुमति पत्र या डॉक्यूमेंट भी अपलोड करना होगा।
कई बार ऐसा होता है कि जेआरएफ स्कॉलरशिप पाने के दौरान भी प्रवेश नहीं हो पाता। वहीं, सीएसआईआर में तो जेआरएफ होते ही मासिक फेलोशिप मिलने लगती है। ऐसे में उन्हें पीएचडी में मौका मिलना चाहिए। ये अभ्यर्थी सीधा इंटरव्यू देकर ही प्रवेश पा सकते हैं।
5400 अभ्यर्थी देंगे इंटरव्यू, 1 सीट पर 10 दावेदार
वाराणसी। बीएचयू में पीएचडी प्रवेश के नियमों में बदलाव किया गया है। अभी तक एक सीट पर पांच अभ्यर्थियों को इंटरव्यू कॉल होना था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 10 कर दिया गया है। अब पीएचडी की हर एक सीट के 10-10 दावेदार होंगे। 1540 सीटों पर प्रवेश के लिए 15400 अभ्यर्थी इंटरव्यू देंगे।
बीएचयू में छात्रों की मांग पर ये फैसला लिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षण और शोध को प्रोत्साहित करने के लिए ये पहल की गई है। वर्तमान सत्र के लिए 16 संकायों के 140 मुख्य विषयों में 1540 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा।
बीएचयू से संबद्ध महाविद्यालयों के लिए 124 सीटें विज्ञापित की गई हैं। विभिन्न संस्थानों, संकायों और संबद्ध महाविद्यालयों में कुशलतापूर्वक पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए तैयारियां की जा रही है।