फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में बनेगा सौ बेड का स्पोर्ट्स हास्टल

Thu, 30 Jul 2015 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में खिलाड़ियों के लिए सौ बेड का स्पोर्ट्स हास्टल बनेगा। इस बहुमंजिली इमारत में खिलाड़ियों को सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। खेलों के प्रोत्साहन में कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी की खास दिलचस्पी के बाद विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद सक्रिय हो गया है। स्पोर्ट्स हास्टल के लिए स्थान का चयन होना है। इसके लिए विश्वविद्यालय ने तीन सदस्यीय समिति गठित की है। यह समिति हास्टल के लिए परिसर में स्थान सुझाएगी।
विज्ञापन


बीएचयू क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. बीसी कापड़ी के मुताबिक विश्वविद्यालय में खेल गतिविधियां बढ़ें और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मानक की सुविधाएं मिलें, कुलपति प्रो. त्रिपाठी की यही मंशा है। लंबे समय से कैंपस में स्पोर्ट्स हास्टल की कमी महसूस हो रही थी। हास्टल बन जाने के बाद यह कमी दूर हो जाएगी। कहा कि  स्पोर्ट्स हास्टल बन जाने के बाद राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं की मेजबानी के लिए बीएचयू का दावा मजबूत हो जाएगा। बताया कि यह हास्टल इस तरह से तैयार किया जाएगा कि हर खेलों के खिलाड़ियों को सहूलियत हो। रहने-खाने की सुविधा के साथ ही वर्कआउट के लिए जिमनेजियम की भी व्यवस्था की जाएगी। बकौल कापड़ी, हास्टल के लिए स्थान के चयन की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जो हफ्ते भर में अपनी रिपोर्ट सौंप देगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें