बीएचयू: बिरला हॉस्टल के छात्रों ने किया चक्का जाम
- फोटो : अमर उजाला
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) स्थित बिरला-बी छात्रावास के छात्रों ने सोमवार दोपहर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। छात्रावास के वाटर कूलर में मरा चूहा मिलने से आक्रोशित छात्रों ने जमकर बवाल काटा। छात्रावास के सामने विश्वनाथ मंदिर जाने वाले मार्ग को वाली सड़क पर चक्का जाम कर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने आरोप लगाया कि छात्रावास में लगे वाटर कूलर में चूहा मरा था। जिसका पानी पीने से कई छात्र बीमार हो गए। कहा कि वाटर कूलर बदलने के लिए कई बाहर गुहार लगाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। छात्रों ने वार्डन पर लापरवाही का आरोप लगाया।
छात्रों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची। छात्रों को समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। लेकिन छात्रों का कहना है कि वार्डन के ऊपर उचित कार्रवाई की जाए। जल्द से जल्द हॉस्टल में नया वाटर कूलर लगाया जाए।
छात्रों का आरोप है कि छात्रावास में किसी प्रकार की उचित व्यवस्था नहीं है। कुछ दिन पहले वाटर कूलर में चूहा मर गया था, उसका पता तब चला जब पानी से दुर्गंध आने लगा। इसका पीने से 15 छात्र बीमार भी हो गए हैं। छात्रावास की व्यवस्था के लिए पैसा आता है लेकिन वह पैसा कहां जाता है, इसका कुछ पता नहीं है।