फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: बीएचयू में छात्रावास के वाटर कूलर में मिला चूहा, छात्रों ने किया हंगामा, चक्काजाम कर प्रदर्शन

Mon, 18 Sep 2023 03:26 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू स्थित बिरला-बी छात्रावास के छात्रों ने सोमवार दोपहर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। छात्रावास के वाटर कूलर में मरा चूहा मिलने से आक्रोशित छात्रों ने जमकर बवाल काटा। 
विज्ञापन
बीएचयू: बिरला हॉस्टल के छात्रों ने किया चक्का जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) स्थित बिरला-बी छात्रावास के छात्रों ने सोमवार दोपहर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। छात्रावास के वाटर कूलर में मरा चूहा मिलने से आक्रोशित छात्रों ने जमकर बवाल काटा। छात्रावास के सामने  विश्वनाथ मंदिर जाने वाले मार्ग को वाली सड़क पर चक्का जाम कर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने आरोप लगाया कि छात्रावास में लगे वाटर कूलर में चूहा मरा था। जिसका पानी पीने से कई छात्र बीमार हो गए। कहा कि वाटर कूलर बदलने के लिए कई बाहर गुहार लगाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। छात्रों ने वार्डन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

विज्ञापन


छात्रों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची। छात्रों को समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। लेकिन छात्रों का कहना है कि वार्डन के ऊपर उचित कार्रवाई की जाए। जल्द से जल्द हॉस्टल में नया वाटर कूलर लगाया जाए। 

छात्रों का आरोप है कि छात्रावास में किसी प्रकार की उचित व्यवस्था नहीं है। कुछ दिन पहले वाटर कूलर में चूहा मर गया था, उसका पता तब चला जब पानी से दुर्गंध आने लगा। इसका पीने से 15 छात्र बीमार भी हो गए हैं। छात्रावास की व्यवस्था के लिए पैसा आता है लेकिन वह पैसा कहां जाता है, इसका कुछ पता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों ने कहा कि अगर वार्डन अपनी जिम्मेदारियों को नहीं निभा पा रहे हैं तो वह इस्तीफा दे दें। इस पूरे मामले में चीफ प्रॉक्टर अभिमन्यु सिंह ने कहा कि डीन ऑफ स्टूडेंट से बात कर छात्रों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें