फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल में 30 बेड का होगा आईसीयू

Fri, 29 Apr 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में अगले छह महीने में 30 बेड की आईसीयू (इन्सेंटिव केयर यूनिट) होगा। अब तक अस्पताल में 16 बेड का आईसीयू ब्लॉक है जो कि बीएचयू जैसे बड़े अस्पताल के लिहाज से बेहद कम है। अगले छह महीने में आईसीयू की क्षमता बढ़ाई जाएगी। ये जानकारी गुरुवार को बीएचयू अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय ने पत्रकारों को दी।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि वर्ष 2002 से अस्पताल में आईसीयू की सुविधा शुरू की गई और तब से अब तक करीब 14 वर्षों में यह 16 बेड का ही रहा। अस्पताल में मरीजों के दबाव के आगे 16 बेड का आईसीयू कम है। अस्पताल की 1260 बेड संख्या के अनुपात में देखा जाए तो यहां कम से कम 60 बेड का आईसीयू होना चाहिए। फिलहाल अगले छह महीने के अंदर इसे 30 बेड का किया जाएगा। वहीं आईसीयू में दबाव कम करने के लिए हर वार्ड में मॉडरेट आईसीयू शुरू करने की भी तैयारी है। सभी विभागों के वार्ड में हाई डिपेंडेंसी बेड के साथ मॉडरेट आईसीयू भी होगा।


सर सुंदरलाल अस्पताल में 16 बेड का नवीनीकृत और अत्याधुनिक आईसीयू ब्लॉक शुक्रवार को शुरू कर दिया जाएगा। इसका उद्घाटन कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी करेंगे। उद्घाटन के बाद आईसीयू में भर्ती मरीजों को ट्रांसपोर्ट वेंटिलेटर के जरिये शिफ्ट किया जाएगा। एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्कर अंजन ने बताया कि इस नए आईसीयू ब्लॉक में सभी अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। हीपा फिल्टर्स लगे हैं जिससे संक्रमण की आशंका बिलकुल नहीं रहती। मल्टी पैरा मॉनिटर्स लगाए गए हैं। तकरीबन दो करोड़ की लागत से इसका आधुनिकीकरण किया गया है।
विज्ञापन



बीएचयू में देश का पहला पेन एंड पैलिएटिव वार्ड भी शुरू होने जा रहा है। छह बेड के इस वार्ड का उद्घाटन भी शुक्रवार को होना है। चिकित्सा जगत में 1980 में पहली बार बीएचयू में ही पेन क्लिनिक की शुरुआत की गई। इसके बाद 1999 में पेन एंड पैलिएटिव केयर डिवीजन शुरू हुआ। इसके साथ ही 2007 में पेन मैनेजमेंट में पीजी कोर्स भी यहीं शुरू किया गया। एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. वी. रस्तोगी ने बताया कि 20 करोड़ का नेशनल कैंसर पेन एंड पैलिएटिव केयर सेंटर का प्रस्ताव भी यूजीसी को भेजा गया है। बताया कि कैंसर सहित अन्य बीमारियों में मरीजों को दर्द से मुक्ति के लिए पेन एंड पैलिएटिव चिकित्सा की अहम भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें