फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल में हुई मरीजों की मौत का मामला संसद तक जाएगा

Tue, 05 Sep 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
आप के प्रांतीय संयोजक का पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में बीते छह-सात जून को ऑपरेशन थिएटर में मरीजों की मौत का मुद्दा अब संसद में उठेगा। इसके माध्यम से जहां घटना में दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई की मांग की जाएगी वहीं मामले की सीबीआई से जांच कराने और मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा दिलाने का प्रयास होगा।
विज्ञापन


यह बातें आम आदमी पार्टी के प्रांतीय संयोजक संजीव सिंह ने भेलूपुर स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता में कहीं।  अस्पताल में घटी इस घटना पर बोलते हुए संजीव ने कहा कि घटना के तीन महीने बाद भी विश्वविद्यालय की ओर से गठित कमेटी जांच नहीं कर सकी, जिससे कि सही वजह पता चल सके।

इस पार्टी के बड़े नेताओं से बात हो चुकी है और इस मामले को संसद में उठवाया जाएगा, जिससे कि त्वरित कार्रवाई हो सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि हर छोटी-बड़ी घटना पर ट्वीट करने वाले मोदी ने अब तक घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दिया।
विज्ञापन


उधर विश्वविद्यालय प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए आरोप लगाया कि इलाहाबाद में भाजपा के एक विधायक के दबाव में प्रशासन ने उनकी उस कंपनी को गैस आपूर्ति की जिम्मेदारी दी, जिनको लाइसेंस नहीं मिला था।

कहा कि इस घटना से लेकर अब तक कई बार पार्टी की ओर से आंदोलन किया गया लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की चुप्पी साधना खटक रही है। बताया कि 11 सितंबर को बीएचयू गेट से रवींद्रपुरी स्थित संसदीय कार्यालय तक निकलने वाले सर्वदलीय मार्च में पार्टी के कार्यकर्ता, नेता बढ़चढ़कर भाग लेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें