फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः बीएचयू अस्पताल में मरीज से डेढ़ लाख की वसूली, पूर्व आईपीएस ने की जांच की मांग

Sun, 01 Aug 2021 10:11 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पूर्व आईपीएस ने अपनी शिकायत में बताया कि पीड़ितअजय मिश्रा की पत्नी तनिमा मिश्रा 10 मई को बीएचयू के ईएनटी चिकित्सक ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बेड के नाम पर डेढ़ लाख की अवैध वसूली की गई।  
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में ईएनटी चिकित्सक द्वारा मरीज से डेढ़ लाख की कथित वसूली का ऑडियो वायरल हुआ है। इस पर पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने संज्ञान लेकर पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों से जांच कराकर चिकित्सक के  खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।  
विज्ञापन


पूर्व आईपीएस ने अपनी शिकायत में बताया कि पीड़ितअजय मिश्रा की पत्नी तनिमा मिश्रा 10 मई को बीएचयू के ईएनटी चिकित्सक ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बेड के नाम पर डेढ़ लाख की अवैध वसूली की और इस दौरान तनिमा मिश्रा का 12 मई को गैरकानूनी ढंग से ईएनटी की ओटी के स्थान पर आयुर्वेद की ओटी में ऑपरेशन किया गया। उस दौरान कोविड टेस्ट के अलावा सभी टेस्ट बाहर से कराए गए। अंतत: तनिमा की 15 मई को मौत हो गई। पीड़ित के पास अवैध ढंग से पैसे लेनदेन का ऑडियो और अन्य साक्ष्य है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें