फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल हुआ कैशलेस, काउंटरों पर लगी स्वाइप मशीन 

Fri, 23 Dec 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
काउंटरों पर लगी स्वाइप मशीन - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल में अब लोगों को पंजीकरण से लेकर अन्य भुगतान के लिये नगद धनारशि नहीं देनी होगी।
विज्ञापन

मरीजों की सहूलियत के लिए कैशलेस काउंटर की शुरुआत हो गई है। अस्पताल में कैशलेस व्यवस्था प्रारम्भ की गई है।

कमरा नंबर 101 रजिस्ट्रेशन ब्लॉक में सभी 20 काउंटरों पर स्वाइप मशीन लगा दी गई है। शुक्रवार को काउंटर पर इसका उद्घाटन चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय ने उद्घाटन किया।
नोटबंदी के बाद केंद्र द्वारा डिजिटल इंडिया बनाए जाने को लेकर चलाई जाने मुहिम के तहत यह सुविधा शुरू की गई है।

मरीज के साथ आये परिजन अब क्रेडिट व एटीएम कार्ड से अपने बिलों का भुगतान कर पायेंगे।
परिसर के दो मेडिकल स्टोर पर भी स्वाइप मशीन लगा दी गई है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने वारणसी आगमन के दौरान खास तौर से विश्वविद्यालय से कैशलेस होने की अपील की थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें