फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल : चौथे दिन काम पर लौटे रेजिडेंट, आईएमएस डायरेक्टर ने मानी मांगेें

Thu, 25 Jul 2019 09:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
इलाज कराने आए मरीज और तीमारदार दिखे थे परेशान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल और ट्रामा सेंटर में रेजिडेंटों की हड़ताल चौथे दिन गुरुवार को खत्म हो गई। सभी रेजिंडेट अस्पताल में काम पर लौट आए हैं। आईएमएस के डायरेक्टर ने उनकी मांगें मान ली हैं।
विज्ञापन


बता दें बीएचयू चिकित्सा विज्ञान संस्थान के रेजिडेंट सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू कराने के लिए सोमवार से शुक्रवार तक हड़ताल पर थे। अब आईएमएस डायरेक्टर ने रेजिडेंट को पत्र सौंपकर उनकी सिफारशों को मान लिया है। उन्होंने कहा कि अगले महीने से रेजिडेंट्स को सातवां वेतन मिलने लगेगा।

आईएमएस डायरेक्टर ने रेजिडेंट्स को दिया पत्र

विज्ञापन

हड़ताल पर जाने से अस्पताल में असर यह था कि ओपीडी में पर्चा जमा करने के बाद मरीजों और तीमारदारों को डॉक्टर को दिखाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा था। इसमें सबसे अधिक परेशानी उन मरीजों को हो रही थी जो बिहार, गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, मऊ आदि दूर दराज इलाकों से यहां बेहतर उपचार की उम्मीद लिए आते थे।

विज्ञापन

अक्सर ओपीडी में रेजिडेंटों के रहने से जहां 200 से 300 मरीज देखे जाते थे, वहीं कई विभागों की ओपीडी हड़ताल की वजह से 150 से 200 तक ही रह जा रही थी। इसके अलावा जांच और ऑपरेशन का ग्राफ पिछले तीन दिन में तेजी से गिर गया था। सोमवार को जहां 83 और मंगलवार को 40 ऑपरेशन हुए, वहीं मंगलवार को 33 ही हो सके।

इसके अलावा सोमवार-मंगलवार को 3022-2622 लोगों की जांच के सापेक्ष बुधवार को केवल 2122 लोगों की जांच हुई। इसके अलावा वार्डों में भर्ती मरीजों की संख्या में कमी आई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें