बीएचयू में शैक्षणिक सत्र 2019- 20 के अंतिम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षा (ओबीई) प्रणाली से पहले मॉक ऑनलाइन परीक्षा 30 अगस्त से 3 सितंबर तक कराए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार को कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
परीक्षा नियंता मनोज पांडेय की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षा प्रणाली से छात्र-छात्राओं को रूबरू कराने के लिए 30 अगस्त से 3 सितंबर तक मॉक परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस पहल से आने वाले दिनों में ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षा के बारे में छात्र-छात्राओं को पूरी जानकारी मिलेगी। सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक स्नातक और दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक स्नातकोत्तर के छात्र मॉक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। विस्तृत जानकारी वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।