फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू की छात्राओं ने ‘भीम’ एप के बारे में किया जागरूक

Mon, 02 Jan 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
मल्लाहों, चाय वालों, छोटे दूकानदारों को ‘भीम’ एप के बारे में बताया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैशलेस इंडिया और कैशलेस पेमेंट अभियान में बीएचएयू की छात्राएं बढ-चढ़ कर भाग ले रही हैं। 
विज्ञापन

कैशलेस पेमेंट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लांच ‘भीम’ एप के प्रति जागरूक करने के लिए बीएचयू की छात्राओं ने अस्सी घाट पर सोमवार को भीम अभियान चलाया।
छात्राओं ने मल्लाहों, चाय वालों, छोटे दूकानदारों को न सिर्फ ‘भीम’ एप के बारे में बताया बल्कि एप्लीकेशन भी डाउनलोड कराया।
उन्होंने बताया कि बगैर इंटरनेट के इस एप्लीकेशन से पैसे का लेनदेन कर सकते हैं।

बीएचयू की छात्राएं हाथ में तख्तियां ली हुई थीं, जिन पर ‘कहे भीम की सेना, मोबाइल से पैसे लेना देना’, ‘डिजि धन अपनाओ, भ्रष्टाचार से मुक्ति पाओ’ जैसे स्लोगन लिखे थे।
विज्ञापन


छात्राओं का नेतृत्व कर रहे एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजीव मिश्रा ने बताया कि लोग मोबाइल बैंकिंग में रुचि दिखा रहे हैं, ये काबिल-ए-तारीफ है। अभियान में अंशिका राय, पी सौम्या, शिवानी, दीक्षा, कविता, रजनी, पूजा, सृष्टि, दीक्षा, मनीषा, तुलिका आदि शामिल रहीं।

वहीं दूसरी ओर, सृष्टि संरक्षणम् की ओर से सोमवार को राजेंद्र प्रसाद, दशाश्वमेध, अहिल्याबाई और शीतला घाट पर काशी की स्वच्छता सर्वेक्षण 2017 के लिए स्वच्छता एप डाउनलोड कराने के साथ ही लोगों को जागरूक भी किया गया है।
विज्ञापन


265 लोगों को स्वच्छता एप डाउनलोड कराया गया। इस अभियान में बीएचयू के पिंटू कुमार, स्मृति मिश्रा, अरिंदम मुखर्जी, प्रज्ञा मिश्रा, डॉ. रितु गर्ग आदि मौजूद रहीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें