फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनोवेशन में बीएचयू को मिली नई पहचान, टीमों को शिक्षा मंत्रालय का बुलावा

Thu, 28 Jan 2021 04:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी। कानूनी जानकारी के लिए अब भागदौड़ करने से छुटकारा मिलेगी। इसके लिए बीएचयू के छात्रों ने लीगल एड पोर्टल तैयार करने की योजना बनाई है। इससे लोगों को घर बैठे निशुल्क कानूनी सहायता और सेवाएं मिलती रहेंगी। शिक्षा मंत्रालय की पहल पर तैयार इस पोर्टल को आम जनता के लिए सुलभ बनाया गया है। ऑडियो, विजुअल माध्यम से लोगों की इसकी जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्रालय की ओर से इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए छात्रों से आइडिया मांगा गया था। इसके लिए इनोवेशन चैलेंज में बीएचयू की तीन टीमों का चयन किया गया है। इसमें विभिन्न संकायों से जुड़े छात्रों ने आइडिया दिया है। इसमें लीगल ऐड पोर्टल, सेनी-टाइमर और स्मार्ट एंड ईको यूजर फ्रेंडली डस्टबिन शामिल हैं।

इंस्टीट्यूशन इनोवेशल काउंसिल के बैनर तले आयोजित चैलेंज में छात्रों ने अपनी योजनाओं से अवगत कराया। तीनों टीमों के अगले राउंड में चयन पर इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के अध्यक्ष प्रो. श्रीकृष्णा और समन्वयक डॉ. मनीष अरोरा ने बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने छात्रों को अगले राउंड में जाने के लिए शुभकामनाएं दी है।

विज्ञापन

लीगल एड पोर्टल से घर बैठे मिलेगी कानूनी जानकारी
इसमें विधि संकाय के छात्रों ने कानूनी सहायता और सेवा क्लिनिक के कार्यकारी निदेशक प्रो. शैलेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देशन में लीगल ऐड पोर्टल निर्माण का आइडिया दिया है। इसमें अदालतों पर बोझ कम करने के उद्देश्य से एआई आधारित मध्यस्थता और ग्राहक परामर्श शामिल है। यह उपलब्ध और उभरती तकनीक का उपयोग करके कानून को आम जनता के लिए आसानी से सुलभ बना देने के उद्देश्य से डिज़ाइन किया गया है। 

सेनिटाइजेशन की याद दिलाएगा सेनिटाइमर 
बीएचयू में अर्थशास्त्र के छात्र मंजीत कुमार ने संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के छात्र हरिशरण द्विवेदी, मोहन कुमार से मिलकर सेनिटाइमर (अलर्ट आधारित सेनिटाइजर डिस्पेंसर) निर्माण की योजना बनाई है। यह टाइमर निश्चित समय पर लोगों को हाथ सेनिटाइज करने की याद दिलाएगा।
विज्ञापन

स्मार्ट फोन से चलेगा ईको यूजर फ्रेंडली डस्टबिन
दिन प्रतिदिन कूड़ा निस्तारण, स्वच्छता से जुड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान के छात्र आयुष ने भाभा यूनिवर्सिटी भोपाल के छात्र अक्षांश झा के साथ मिलकर स्मार्ट एंड ईको यूज़र फ्रेंडली डस्टबिन बनाया है। रिमोट सिस्टम से नियंत्रित डस्टबिन को ब्लू टूथ के माध्यम से किसी भी स्मार्ट फ़ोन से चलाया जा सकता है। इसमें लगे पहिए संबंधित व्यक्ति से निर्देश पाकर संचालित होते हैं। इस डस्टबिन को टचलेस सिस्टम के साथ डिज़ाइन किया गया है। जब यह डस्टबिन भर जाता है तो इसका अलार्म उपयोगकर्ता को संदेश देता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें