फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: पांच सदस्यीय कमेटी करेगी पेड़ों की कटाई पर फैसला, कुलपति को सौंपी जाएगी सिफारिश

Fri, 08 Nov 2024 12:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू में पेड़ों की कटाई पर अब पांच सदस्यीय कमेटी फैसला करेगी। कमेटी के गठन को लेकर बीएचयू के कुलसचिव कार्यालय की ओर से आदेश जारी किया गया।  
विज्ञापन
बनारस हिंदू विश्वविद्याल (BHU) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में पेड़ों की कटाई को लेकर पिछले दिनों उठे सवाल के बाद विश्वविद्यालय में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी परिसर में पेड़ों की सुरक्षा, कटाई, छंटाई के साथ ही पौधरोपण पर भी फैसला लेगी। कमेटी अपनी सिफारिश कुलपति को अनुमोदन के लिए प्रस्तुत करेगी।

विज्ञापन


ये है मामला
बीएचयू के कुलसचिव कार्यालय की ओर से कमेटी के गठन को लेकर बृहस्पतिवार को आदेश जारी किया गया। इसमें कुलसचिव प्रो. अरुण कुमार सिंह ने बताया है कि परिसर में पेड़ों की सुरक्षा, पौधरोपण, छंटाई, कटाई और कटान के लिए गठित कमेटी का पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान के निदेशक प्रो. एएस रघुवंशी को अध्यक्ष बनाया गया है। 

साथ ही हार्टिकल्चरिस्ट यूनिट के प्रोफेसर इंचार्ज, हार्टिकल्चर विभागाध्यक्ष या उनके नॉमिनी, वनस्पति विज्ञान विभाग के डॉ. अभिषेक द्विवेदी को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा असिस्टेंट रजिस्ट्रार एसएसएस आरके सोनी को सदस्य सचिव बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें