फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में भीषण हादसा: टायर फटने से अनियंत्रित कार ट्रक में घुसी, उड़े परखच्चे; दो लोगों की मौत, छह गंभीर

Fri, 08 Nov 2024 11:18 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi Road Accident : उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ। खड़े ट्रक में अनियंत्रित कार घुसने से हादसे में दो लोगों की जान चली गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं।  
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवधन गांव के पास शुक्रवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। टायर फटने से अनियंत्रित कार खड़े ट्रक (आयशर) में पीछे से जा भिड़ी। इस दौरान कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार चालक समेत दो की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह घायल हो गए। कार सवार सभी लोग कलाकार बताए जा रहे हैं, जो वाराणसी में छठ पूजा पर जागरण कार्यक्रम करने गए थे। वहां से वह कानपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


यह है मामला 
कानपुर नगर के रहने वाले आठ कलाकार छठ पूजा पर जागरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कार से वाराणसी आए थे। गुरुवार की रात में कार्यक्रम खत्म होने पर सभी कार से कानपुर लौट रहे थे। ऊंज थाने के निकट नवधन में एनएच-19 पर टायर फटने से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। 

विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सभी आठ घायलों को रेस्क्यू कर तत्काल सीएचसी डीघ भेजा। जहां चिकित्सकों ने सोवित (30) व निखिल वर्मा (22) को मृत घोषित कर दिया। जबकि राज, सनी, नेहा, सलोनी, आकाश सहित कुल छह लोगों को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस ने मृतकों का शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गई। वहीं ट्रक चालक मौके से ट्रक छोड़ फरार हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने कहा कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतकों के परिवार वालों को सूचना दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें