पहले से तैनात सुरक्षाकर्मियों और बीएचयू सेंट्रल ऑफिस पर बैरियर लगाकर छात्रों को रोकने के इंतजाम कर रखा थे। छात्रों के हुजूम ने इस बैरियर को पार करने की कोशिश की जिसपर सुरक्षाकर्मियों के साथ उनकी तीखी तकरार हुई। इसके बाद छात्र वहीं धरने पर बैठ गए। छात्रों ने जोरदार नारेबाजी की और बीएचयू प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया।