एबीवीपी बीएचयू इकाई के सदस्यों ने किया पैदल मार्च
- फोटो : अमर उजाला
आने वाले दिनों में यह अनिश्चितकालीन आंदोलन और तेज किया जाएगा। इकाई मंत्री पुनीत मिश्र ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन फीस वृद्धि पर सफेद झूठ बोल रहा है। हमारा आंदोलन फीस वृद्धि वापस लेने तक जारी रहेगा।
बीएचयू सेंट्रल ऑफिस के सामने छात्रों का हुजूम
- फोटो : अमर उजाला
फीस वृद्धि वापसी की मांग को लेकर गुरुवार दोपहर अलग-अलग छात्र संगठनों से जुड़े छात्र केंद्रीय कार्यालय पर कुलपति से मिलने पहुंच गए। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उनसे धक्कामुक्की भी हुई। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर फीस के मसले पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए इस निर्णय को वापस लेने की मांग की।
छात्र संगठन आईसा, भगत सिंह छात्र मोर्चा, समाजवादी छात्र सभा सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में छात्र दोपहर में केंद्रीय कार्यालय पहुंचे। फीस वृद्धि के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। छात्रों के हंगामे की वजह से करीब आधे घंटे तक केंद्रीय कार्यालय पर गहमागहमी का माहौल रहा।