अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय पर पिछले 8 दिन से धरना जारी
- फोटो : अमर उजाला
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में फीस वृद्धि के विरोध में धरने पर बैठे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय पर ही दीपावली मनाने का निर्णय लिया है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी अगर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा फीस वृद्धि का निर्णय वापस न लेने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विश्वविद्यालय परिसर में अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय पर पिछले आठ दिन से कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं। गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर ही धनतेरस मनाया। परिषद के बीएचयू इकाई के अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने कहा कि बीएचयू प्रशासन द्वारा विभिन्न कोर्स की फीस एवं छात्रावास की फीस में बढ़ोतरी की गई है, जो कि छात्रों के साथ अन्याय है। इस दौरान उपाध्यक्ष पल्लव सुमन, आदित्य तिवारी, साक्षी सिंह, पुनीत मिश्र आदि मौजूद रहे।