फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू ने एयरफोर्स स्कूल के विद्यार्थियों को समझाया डीएनए और इतिहास का संबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू के विज्ञान संस्थान के शोधार्थियों और प्रोफेसरों ने सोमवार को प्रयागराज के भारतीय वायुसेना स्कूल का दौरा किया। यहां पर विद्यार्थियों को इतिहास और जीन विज्ञान के बीच संबंध को प्रजेंटेशन के माध्यम से समझाया।
विज्ञापन

जीन वैज्ञानिक प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे ने कहा कि अजनाला के शहीदों का खुलासा डीएनए जांच से ही संभव हुआ। शोध छात्रा देबश्रुति दास ने कहा कि मध्य प्रदेश की सहरिया जनजाति में टीबी के कई मामलों का पता चला है। इसके पीछे आनुवंशिक कारक और पर्यावरणीय प्रभाव प्रमुख वजहें हैं। शोधार्थी सत्य प्रकाश, चंचल, अभिषेक और रुद्र ने कई पोस्टर्स के माध्यम से बीएचयू में चल रहे शोध की झलक दिखाई। इसमें डीएनए फिंगरप्रिंटिंग से लेकर निएंडरथल मानव तक के विषय शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें