बीएचयू में नए सत्र में दाखिले के लिए जंग रविवार से शुरू हो गई। पहले दिन बनारस समेत 12 शहरों में हुई बीए आनर्स आर्ट्स, बीए आनर्स सोशल साइंस, बीपीए और बीपीएड की प्रवेश परीक्षा में पंजीकृत 64,062 अभ्यर्थियों में 90 प्रतिशत ने परीक्षा दी। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
bhu
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान बीएचयू परिसर में कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने केंद्रों का दौरा कर परीक्षा का जायजा लिया। पहले दिन तीन पाली में हुई परीक्षा की पहली पाली में सुबह 8 से 10 बजे तक बीए आर्टस में 33,807 अभ्यर्थियों में करीब 30 हजार शामिल हुए।
विज्ञापन
3 of 5
bhu
- फोटो : अमर उजाला
परीक्षा नियंता मनोज पांडेय के निर्देशन में बनारस में बीएचयू परिसर में बने 29 केंद्रों के अलावा दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ, इलाहाबाद, गोरखपुर, झांसी, भोपाल, पटना, रांची, गुवाहाटी और जयपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच कराई गई परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह दिखा।
4 of 5
bhu
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी पाली में दोपहर बारह से दो बजे के बीच बीपीए व बीपीएड की प्रवेश परीक्षा में वाराणसी में 1428 व देश भर में 2370 अभ्यर्थी जबकि तीसरी पाली में बीए आनर्स सोशल साइंस में 27,885 अभ्यर्थी शामिल हुए। कला संकाय के सीएचएस ओल्ड बिल्डिंग में कुलपति के निरीक्षण के दौरान एक छात्रा ने बीए आर्टस के पेपर में 26 नंबर के सवाल के गलत होने की शिकायत की। कुलपति ने इसके निस्तारण का निर्देश दिया।
परीक्षा नियंता ने बताया कि इस त्रुटि पर नियमानुसार सभी अभ्यर्थियों को इसका समान नंबर दिया जाएगा। 29 अप्रैल को पहली पाली में 8 से 10.30 बजे तक बीएड (लैंग्वेज और साइंस), दूसरी में शाम 4 से 6.30 बजे तक बीएड, बीएड स्पेशल (गणित एवं मानविकी-सामाजिक विज्ञान ) में दाखिले के लिए परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा की प्रोविजलन आंसर की पांच दिन के भीतर वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। अभ्यर्थी वेबसाइट पर आपत्ति दर्ज करा सकता है, विशेषज्ञों की समिति इसका निस्तारण करेगी।