फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Research: बीएचयू ने खोजा सिंदूरी पौधे को बीमार करने वाला कवक, पुणे में रखा सुरक्षित; इलाज और कृषि ऊपज काम आएगा

Sun, 26 Oct 2025 02:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: यह रिसर्च स्विट्जरलैंड से प्रकाशित होने वाले क्यू-1 जर्नल फ्रंटियर इन सेल्यूलर एंड इनफेक्शन माइक्रोबायोलॉजी में प्रकाशित हुआ है। नए खोजे गए कवकों को नेशनल फैसिलिटी फॉर कल्चर कलेक्शन ऑफ इंडिया पुणे में सुरक्षित रखा गया है। 
विज्ञापन
BHU - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में वनस्पति विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों को कवक दो नए वंश की खोज में बड़ी सफलता मिली है। ये दोनों कवक सिंदूरी और कैलोट्रोपिस पौधों की पत्तियों में रोग उत्पन्न करते हैं। इन नए वंश को मार्कस्टैडलेरा और नियोक्लाइपियोस्फेरेला नाम दिया गया है। 

विज्ञापन


बीएचयू के वरिष्ठ सहायक प्रोफेसर डॉ. राघवेंद्र सिंह और सौम्यदीप राजवर, साहाना खातून, पूजा कुमारी और संजय यादव ने मिलकर शोध किया है। मार्कस्टैडलेरा वंश का नाम जर्मनी के प्रख्यात माइकोलॉजिस्ट प्रोफेसर डॉ. मार्क स्टैडलरी के सम्मान में रखा गया है। प्रोफेसर स्टैडलर औद्योगिक सूक्ष्म जीव विज्ञान, कवक विज्ञान और प्राकृतिक उत्पाद रसायन के क्षेत्र में विश्व स्तर पर अग्रणी विशेषज्ञ माने जाते हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

पीएम मोदी ने लगाया था यह पाैधा

डॉ. राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मार्कस्टैडलेरा वंश सिंदूरी पौधों पर पाया गया रोग है। ये वही पौधा है जिसे हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने आवास पर लगाया था। यह पौधा उन्हें गुजरात के कच्छ की वीर माताओं और बहनों ने भेंट किया था। जिन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में असाधारण साहस और देशभक्ति का परिचय दिया था। 

डॉ. सिंह ने कहा कि कवकों की असंख्य प्रजातियां एंटीबायोटिक्स, एंजाइम्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे बहुमूल्य मेटाबोलाइट्स उत्पन्न करती हैं, जिनका उपयोग इलाज, कृषि और जैव प्रौद्योगिकी में किया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें