बीएचयू में इस सत्र के डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में अगस्त के अंत तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी होगी। दो से छह माह अवधि वाले विभिन्न कोर्सों की करीब एक हजार से अधिक सीटों पर दाखिले होंगे। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को समय पर आवेदन और आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी है।