फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू का दीक्षांत आज ः मिलेगी डिग्री, पूरे होंगे सपने

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय का 97वां दीक्षांत समारोह रविवार को एंफीथिएटर मैदान में सुबह साढ़े नौ बजे से आयोजित होगा। मुख्य अतिथि इसरो के पूर्व चेयरमैन प्रो. माधवन नायर समारोह में 30 मेधावियों को गोल्ड मेडल प्रदान करेंगे। विश्वविद्यालय के ओवरऑल टॉपर राजा पाठक (आचार्य-ज्योतिष) और तृप्ति आहूजा (बीएससी-केमेस्ट्री) को चांसलर मेडल, बीएचयू मेडल और महाराजा विभूति नारायण सिंह स्मृति मेडल दिए जाएंगे। शनिवार को केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने दी।
विज्ञापन


कुलपति ने बताया कि दीक्षांत समारोह में कुल 11344 उपाधियां बांटी जाएंगी। स्नातक स्तर पर 6614 और स्नातकोत्तर स्तर पर 4131 स्नातकों को उपाधियां दी जाएंगी। इसी प्रकार पीएचडी की 557 और एमफिल की 40 डिग्रियां वितरित की जाएंगी। साथ ही वाणिज्य संकाय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ट्विंकल पृष्टी और प्रबंध शास्त्र संकाय के डॉ. मदनलाल को इस साल डीलिट की उपाधि दी जाएगी।

समारोह की अध्यक्षता बीएचयू के चांसलर डॉ. कर्ण सिंह करेंगे। वीसी ने कहा कि शताब्दी वर्ष में महामना पं. मदनमोहन मालवीय को भारतरत्न मिलना और उसे उनकी तपस्थली बीएचयू में रखा जाना गर्व की बात है। इस लिहाज से इस बार का दीक्षांत समारोह बेहद खास है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें