फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू क्लर्क भर्ती: पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट में मिली शिकायतें, दोबारा होगा टाइपिंग टेस्ट; मेल पर भेजा लिंक

Wed, 01 Jul 2026 08:49 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

BHU Clerk Recruitment: बीएचयू क्लर्क भर्ती के टाइपिंग टेस्ट में पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर शिकायतें सही पाए जाने पर दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है। कुलपति, शिक्षा मंत्रालय और सोशल मीडिया पर एक हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने शिकायतें की थीं। बीएचयू ने अभ्यर्थियों को ईमेल से लिंक भेजा है। 5 जुलाई सुबह 10 बजे तक सहमति देना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: देशभर के अभ्यर्थियों की शिकायतों और परीक्षा पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर बीएचयू प्रशासन ने जूनियर क्लर्क भर्ती प्रक्रिया के कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट (सीटीटी) को दोबारा कराने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय ने सभी पात्र अभ्यर्थियों को ई-मेल के माध्यम से ऑनलाइन लिंक भेजा है। अभ्यर्थियों को 5 जुलाई सुबह 10 बजे तक अपनी सहमति दर्ज करानी होगी। इसके बाद विश्वविद्यालय री-टेस्ट की तिथि और अन्य दिशा-निर्देश जारी करेगा।

विज्ञापन


बीएचयू प्रशासन के अनुसार 30 अप्रैल को आयोजित कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट के दौरान तकनीकी खामियों और टाइपिंग एरर को लेकर बड़ी संख्या में शिकायतें मिली थीं। अभ्यर्थियों ने कुलपति, शिक्षा मंत्रालय और सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी आपत्तियां दर्ज कराई थीं। बताया जा रहा है कि देशभर से एक हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी ई-मेल में कहा गया है कि कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट की प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं तथा परीक्षा केंद्रों पर तैनात पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद यह निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य सभी अभ्यर्थियों को निष्पक्ष और समान अवसर उपलब्ध कराना है, इसलिए दोबारा टाइपिंग टेस्ट कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल वही अभ्यर्थी री-टेस्ट में शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने 30 अप्रैल को आयोजित कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट में भाग लिया था। उस दिन अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को दोबारा परीक्षा देने की अनुमति नहीं होगी।

विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर ई-मेल में उपलब्ध कराए गए लिंक पर अपनी सहमति दर्ज करने की अपील की है। सहमति प्राप्त होने के बाद री-टेस्ट की तिथि, परीक्षा केंद्र, समय और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। विश्वविद्यालय ने भरोसा दिलाया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई जाएगी ताकि किसी भी पात्र अभ्यर्थी के साथ अन्याय न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें