फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादगी, सहजता की प्रतिमूर्ति थे महामना व अटल जी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महामना मदन मोहन मालवीय के पौत्र जस्टिस गिरधर मालवीय ने कहा कि मालवीय जी ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय को स्थापित करके भारत को आधुनिक भारत बनाने का काम किया। वहीं अटल बिहारी वाजपेयी के कारण देश में नई राजनीति व ऊर्जा का संचार हुआ।
विज्ञापन

वह बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र प्रबुद्ध प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित साप्ताहिक वेबिनार गुरुवारीय अड़ी को संबोधित कर रहे थे। भारत रत्न पं. मदन मोहन मालवीय व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित वेबिनार को संबोधित कर हुए काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि अटल जी कवि होने के साथ प्रखर वक्ता भी थे। विपक्षी भी उनकी अद्भुत नेतृत्व क्षमता, कर्तव्य पारायणता का लोहा मानते थे। मालवीय जी को नमन करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि महामना के विराट व्यक्तित्व को शब्दों में बांधना असंभव है। सह संगठन महामंत्री भवानी सिंह ने कहा कि अटल जी व मालवीय जी दोनो ही युग दृष्टा थे। वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष शुक्ला ने कहा कि अटल जी के विराट व्यक्तित्व की झलक उनके व्यवहार में दिखाई देती थी। महान शिक्षाविद मालवीय जी ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना करके बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देने का भी कार्य किया। इस दौरान प्रो. सदाशिव द्विवेदी, प्रो. श्रद्धानंद, डॉ. रामसुधार सिंह, डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र, डॉ. रामनारायण द्विवेदी, वीरेंद्र सिंह, डॉ. मन्नू यादव, सरोजनी महापात्रा ने अपने विचार व्यक्त किये। संचालन धर्मेंद्र सिंह और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुनील मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें