फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक विकास, शोध के लिए सीडीसी होगा मददगार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में आयोजित शैक्षणिक औद्योगिक विकास समागम में औद्योगिक विकास से जुड़े अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई। समागम में बताया गया कि बीएचयू में बना सेंट्रल डिस्कवरी सेंटर (सीडीसी) यूपी और आसपास के राज्यों में औद्योगिक विकास की आवश्यकताओं की पूर्ति और इस दिशा में होने वाले शोध में मददगार होगा। 125 करोड़ की लागत से तैयार सेंटर में कई आधुनिक उपकरण भी खरीदे गए हैं।
विज्ञापन

उद्घाटन करते हुए कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने सीडीसी को शैक्षणिक संस्थानों के साथ ही औद्योगिक संस्थाओं की जरूरत पूरा करने वाला महत्वपूर्ण केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों के साथ ही उद्योगों की विश्लेषणात्मक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी उपकरणों की सुविधा प्रदान करना इसका उद्देश्य है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के डॉ. एसएस कोहली ने उद्योगों के विकास की दिशा में सरकार के समर्थन के बारे में बताया। विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. एके त्रिपाठी ने सेंट्रल डिस्कवरी सेंटर में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञान संस्थान सभागार में औद्योगिक आवश्यकताओं की पूर्ति को देखते हुए रविवार को शैक्षणिक संस्थानों और उद्योगों से जुड़े करीब 50 लोगों ने ऑनलाइन और 80 ने ऑफलाइन कार्यक्रम में भाग लेकर आने वाले दिनों में स्टार्टअप पॉलिसी इनोवेशन सहित कई मुद्दों पर सहयोग के साथ काम करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रो. एनवी चलपति राव, वेणु गोपाल, राजेश भाटिया, पीके बनर्जी, संत संगनेरिया, हेमंत चांडक, भुवाना नागरवारन, देवराज मालप्पली, गोपा कुमार, एआर राव, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें