फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल बीएचयू का बेहतरीन प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शिक्षा मंत्रालय इनोवेशन सेल के तहत बीएचयू में स्थापित इंस्टिट्यूशन इनोवेशन काउंसिल ने वर्ष 2019-20 में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस सत्र की जारी रैंकिंग में बीएचयू की काउंसिल ने फाइव स्टार का दर्जा हासिल किया है।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष प्रो.एस श्रीकृष्णा ने बताया कि 2018-19 में स्थापित काउंसिल के तहत छात्रों को इनोवेशन के क्षेत्र से जुड़ी जानकारी दी जाती है। संयोजक डॉ. मनीष अरोरा ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय द्वारा दिए गए 3 वर्गों में बीएचयू इंस्टिट्यूशन इनोवेशन काउंसिल ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए उधमिता, स्टार्टअप और प्रेरक वक्ताओं के व्याख्यानों की शृंखला के साथ ही गांव और शहरों में भी अलग-अलग भ्रमण कर इनोवेटिव तरीके से समाधान प्रदान किया है। विभिन्न गतिविधियों और इनोवेशन कांटेस्ट में 34 प्रतिभागियों ने एग्रो वेस्ट पानी फिल्टर, वार्निंग सिस्टम आफ ड्राइविंग, इको यूजर फ्रेंडली डस्टबिन पर विचार जमा किया था। जिसके आधार पर सोशल डिजाइन कार्यशाला, डेमो का भी आयोजन किया गया। इस उपलब्धि पर समिति के सदस्यों में प्रो. पीवी राजीव, प्रो. राकेश सिंह, पंकज अग्रवाल, कुलदीप, प्रो. हीरालाल समेत अन्य लोगों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें