फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी कांप्लेक्स में आभूषण ले जाने पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू के सुपर स्पेशियलिटी कंप्लेक्स में भर्ती कोरोना मरीजों से नगदी, आभूषण, कीमती मोबाइल आदि के न ले आने की नोटिस जगह-जगह चस्पा कराई गई है। माना जा रहा है कि पिछले दिनों जिस तरह से मरीजों के मौत के बाद उनके परिजनों द्वारा सवाल खड़ा किया जा रहा था, उसको लेकर के ही अस्पताल प्रशासन ने फैसला लिया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों मरीजों की मौत के बाद उनके परिजनों द्वारा आभूषण, नगदी, समेत अन्य सामानों के न मिलने की शिकायत की गई थी। कुछ दिन पहले ही एक महिला के परिजनों ने महिला के पास रखे आभूषणों के न मिलने का आरोप लगाते हुए हंगामा मचाया था। अस्पताल में चस्पा नोटिस में परिजनों से कहा गया है कि वह मरीज के साथ नगदी, आभूषण, एटीएम और कीमती मोबाइल ना भेजें। साथ ही यह भी कहा है कि अगर कोई मोबाइल फोन रखना चाहता है तो वह साधारण मोबाइल अपने साथ रख सकता है, जिस पर नाम, पता, मोबाइल नंबर जरूर लिखा रहे।
अस्पताल ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
अस्पताल प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर 8887019163 भी जारी किया गया है। सुपर स्पेशियलिटी कांपलेक्स में इस नंबर को भी चस्पा कराया गया है। हेल्पलाइन नंबर पर मरीज के परिजन बातचीत करके अपना मरीज के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें