फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइसोलेशन वार्ड बीएचयू से फिर भागा कोरोना मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू के सुपर स्पेशियलिटी कांप्लेक्स के दूसरे तल पर भर्ती कोरोना मरीज के आइसोलेशन वार्ड से भागने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची लंका पुलिस ने परिजनों से बात की और जांच में जुटी है। 15 दिन के भीतर मरीज के भागने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 9 अगस्त को बिहार निवासी युवक भी आइसोलेशन वार्ड से भाग गया था।
विज्ञापन

डाफी निवासी मरीज के भाई मोनू ने लंका थाने में दिए तहरीर में बताया है कि चोट लगने के बाद भाई को ट्रामा सेंटर में 12 अगस्त को भर्ती कराया था, जहां से डॉक्टरों ने उसे कोरोना संक्रमित बताते हुए 15 अगस्त को सुपर स्पेशलिटी कांप्लेक्स में भर्ती करा दिया था। आइसोलेशन वार्ड में भर्ती भाई से लगातार उनकी फोन पर बात भी हो रही थी और शनिवार को भी सुपर स्पेशियलिटी कांप्लेक्स पहुंचे, जहां दूसरे तल की खिड़की से बाहर आकर भाई ने बातचीत की। बताया कि भाई के कहने पर रविवार को दिन में जब मौसम्मी का जूस देने पहुंचे तो वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि उनका भाई वार्ड में नहीं है। मोनू ने देखरेख में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग भी की है। इसी माह 9 अगस्त को सुपर स्पेशियलिटी कांप्लेक्स से ही बिहार निवासी कोरोना मरीज भगा था, जिसका अब तक कोई पता नहीं चल सका है। उधर इस बारे में लंका इंस्पेक्टर महेश पांडेय ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर युवक के गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर बीएचयू पीआरओ के माध्यम से अस्पताल के एमएस डॉ. एसके माथुर ने भी मरीज के शनिवार की रात वार्ड से चले जाने की पुष्टि की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें