फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र हितों के आधार पर होगा परीक्षा का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के कुलपति प्रोफेसर राकेश भटनागर ने कहा है कि छात्र-छात्राओं के परीक्षा और मूल्यांकन के बारे में जो भी फैसला होगा वह छात्रों के हितों को ध्यान में रखकर ही किया जाएगा इसके लिए किसी तरह के अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बीएचयू सामाजिक विज्ञान संकाय द्वारा शिक्षा का महत्व एवं आदर्श शिक्षा प्रणाली के स्वरूप विषय पर आयोजित व्याख्यान में कुलपति ने कहा कि परीक्षाओं को लेकर छात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय, यूजीसी और बीएचयू इस पर गंभीरता से विचार कर रहा है। कहा कि छात्र केवल अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें और कोरोना से बचाव के प्रति सावधानी बरतें।
कुलपति ने छात्रों से अपील किया कि परीक्षाओं के बारे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे संदेशों से सावधान रहें, जो भी फैसला लिया जाएगा उसकी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी। कुलपति ने कहा कि मूल्यांकन के अलग-अलग तरीके होते हैं और छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर ऐसे विकल्पों पर विचार किया जाएगा। उ सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए नियमानुसार करने पर विचार किया जा सकता है। विश्वविद्यालय प्रशासन इस बारे में संकाय प्रमुख, संस्थान के निदेशक, विभागाध्यक्षों से लगातार बातचीत कर रहा है। बताया जा रहा है कि छात्रो द्वारा परीक्षा को लेकर ऑनलाइन विरोध के बाद यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें