फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी नुस्खों से चेहरे और बालों में आएगी दमक

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। हर लड़की के दिल में अच्छा दिखने के लिए तमाम घरेलू नुस्खे और कॉस्मेटिक क्रीम का इस्तेमाल करती है। लेकिन, कई बार ड्राई स्किन और हेयर आपकी सुंदरता को बिगाड़ देती है। इसकी वजह से फेस की ग्लो खो जाती है। बाल बेजान और रूखे दिखने लगते हैं। ड्राई स्किन और हेयर पर ग्लो लाने के लिए ब्यूटी एक्सपर्ट प्रियंका राय बता रही हैं घरेलू सौंदर्य सामग्री जिन्हें आप आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं।
विज्ञापन

अंडा : अंडा का पेस्ट बनाकर उसे हेयर पर भी लगा सकते हैं। अंडे की जर्दी में दो चम्मच बादाम का तेल, मलाई, ड्राई मिल्क और कपूर मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे अपने बालों में लगाएं। अंडे में हेयर कंडीशनिंग की प्रॉपर्टीज होती हैं।
दूध : एक पाव दूध में एक गिलास नींबू का रस मिलाकर मिश्रण बनाएं। इसे रात में अपनी स्किन पर लगाएं। दूध स्कीन को मुलायम बनाता है। धूप से बचने के लिए भी दूध का पेस्ट बना सकते हैं।
विज्ञापन

नींबू : यह ड्राई, सेंसेटिव और ऑइली स्किन के लिए फायदेमंद होता है। जई के आटे में दूध और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं और स्किन पर लगाएं। अगर कलर्ड हेयर हैं तो उन्हें धोते वक्त नीबू लगाएं इससे बाल चमकदार बनेंगे।
दही : दही और मिंट का मास्क बनाकर इसे स्किन पर लगाने से फायदा मिलता है। एक चम्मच दही में एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाएं और मिंट के पत्तों को कूचकर मिलाएं। इस पेस्ट को 15 मिनट के लिए अपनी स्किन पर लगाएं और फिर धो ले।
छाछ : छाछ में एक दो चम्मच मक्के का आटा मिलाएं और पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाएं। इस पेस्ट को 10 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें। इससे फेस के दाग धब्बों से छुटकारा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें