फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई दिल्ली से श्रीलंका जाएंगे बीएचयू में पढ़ने वाले 22 श्रीलंकाई छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में पढ़ने वाले श्रीलंका के 22 छात्रों को जिला प्रशासन की पहल पर श्रीलंका भेजा जाएगा। विदेश मंत्रालय की अनुमति के बाद मंगलवार को छात्रों को विशेष वाहन से नई दिल्ली भेजा गया, जहां से फ्लाइट से वह अपने देश जाएंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि बीएचयू में पढ़ने वाले श्रीलंका के 22 छात्र लॉकडाउन में फंसे हुए थे। विदेश मंत्रालय से उन्हें श्रीलंका ले जाने की अनुमति मांगी गई थी। अनुमति मिलने के बाद कुलसचिव के अनुरोध पर सभी छात्रों को विशेष वाहन से नई दिल्ली भेजा गया। बताया कि उन्हें सफर के दौरान भी सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना से बचने के नियमों का पालन करने को कहा गया है। इससे पहले श्रीलंकाई दूतावास की पहल पर कमिश्नर और जिलाधिकारी ने कुछ दिन पहले ही बीएचयू जाकर छात्रों को राशन और जरूरत के सामान भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें