फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के सामने खड़ी महिला की चेन छीन कर भागा बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बजरडीहा क्षेत्र के मानिकपुर मोहल्ले में मंगलवार की सुबह घर के बाहर खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रही महिला के गले पर झपट्टा मारकर बदमाश सोने की चेन छीन लिया। महिला शोर मचाते हुए बदमाश के पीछे दौड़ी, लेकिन वह बाइक सवार अपने साथी के साथ भाग निकला। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और पूछताछ कर वापस लौट गई। स्थानीय लोगों ने लॉकडाउन में जगह-जगह पुलिस के तैनात होने के बावजूद सरेराह चेन छीनने की घटना पर आश्चर्य जताया।
विज्ञापन

भेलूपुर थाना अंतर्गत मानिकपुर मोहल्ले की रहने वाली प्रतिमा अवस्थी अपने घर के बाहर सामान की खरीदारी करने के बाद मोबाइल से किसी से बात कर रही थी। इसी दौरान पीछे से एक बदमाश पैदल ही उनके पास आया। वह कुछ समझ पाती कि तब तक बदमाश उनके गले पर झपट्टा मार कर चेन खींच कर भाग निकला। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बदमाश का दूसरा साथी कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल स्टार्ट कर खड़ा था। चेन छीनने के बाद दोनों शंकुलधारा की ओर जाने वाले मार्ग पर तेजी से भाग निकले। मौका मुआयना करने आई पुलिस से महिला के साथ ही स्थानीय लोगों ने बदमाशों को पकड़ कर चेन बरामद करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें