जी20 'भारतम कल्चरल एक्सचेंज फेस्ट' का आगाज
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय संगठन के उपायुक्त डॉ. अजय कुमार मिश्र और विशिष्ट अतिथि खादी और ग्रामोद्योग आयोग के निदेशक एसपी खंडेलवाल और प्राचार्य डॉ. दिवाकर सिंह, उप प्राचार्य विनीता सिंह ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के क्यूरेटर कौशलेश कुमार ने बताया कि पांच राउंड के इस फैशन शो में 60 छात्र हिस्सा लिए। पहले राउंड में यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, कनाडा, मैक्सिको, ब्राजील, दूसरे राउंड में अर्जेटीना, सऊदी अरब, संयुक्त राज्य अमेरिका, आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका के परिधान पहने बच्चों ने हिस्सा लिया। तीसरे राउंड में यूरोपीय संघ, रुस, तुर्की, कोरिया गणराज्य, रूस और चौथे राउंड में जापान, इंडोनेशिया, इटली, चीन, भारत का ड्रेस पहने बच्चे शामिल हुए। पांचवें राउंड में सभी देश के मॉडल अपने विद्यार्थियों के साथ प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में दृश्य कला बीएचयू के प्रो. मनीष अरोड़ा, मीनाक्षी भाटला, आरती अरोड़ा रहे। विजेताओंं को उपहार दिया गया।
विश्व शांति में जी-20 योगदान स्लोगन व निबंध प्रतियोगिता
जी-20 देशों के संस्कृति सम्मेलन से छात्र-छात्राओं को जोड़ने के लिए मंगलवार को विभिन्न विद्यालयों में निबंध व स्लोगन प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में 45,156 प्रतिभागियों ने प्रतिभा दिखाई। इसमें 1,127 प्रतिभागी प्रथम रहे। इससे पहले स्कूलों में आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में 46,346 प्रतिभागी शामिल हुए और 1127 प्रतिभागियों को प्रथम स्थान मिला। अब विकास खंड और जोनल स्तर पर 10 अगस्त को कार्यक्रम आयोजित होंगे।