फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU: केमिकल इंजीनियरिंग की छात्रा अनन्या को प्रेसिडेंट समेत 13 गोल्ड, 62 टेक्नोक्रेट्स को मिलेंगे 123 मेडल

Sat, 11 Oct 2025 02:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: पिछले साल 1960 उपाधियां दी गई थीं। इस बार 1979 उपाधियों में 180 पीएचडी, 282 एमटेक और एमफार्मा, 48 एमएससी, 363 इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री (आईडीडी), 16 बीआर्क और 1090 बीटेक डिग्रियां दी जाएंगी। 
विज्ञापन
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT BHU: आईआईटी बीएचयू के 14वें दीक्षांत समारोह में 16 अक्तूबर को 62 मेधावियों को कुल 123 मेडल और प्राइज दिए जाएंगे। इनमें 97 गोल्ड मेडल, दो सिल्वर मेडल और 24 अन्य पुरस्कार शामिल हैं। पिछले साल 60 मेधावियों को 125 मेडल और प्राइज दिए गए थे। 

विज्ञापन


इस बार का प्रेसिडेंट गोल्ड मेडलिस्ट केमिकल इंजीनियरिंग की अनन्या सिंह को मिलेगा। दिल्ली निवासी अनन्या को 13 गोल्ड समेत कुल 17 मेडल मिलेंगे। आदित्य कुलकर्णी और सुयश विजय को डायरेक्टर गोल्ड मेडल दिया जाएगा। 

आईआईटी बीएचयू के दीक्षांत समारोह में 21 ब्रांच के कुल 1,979 टेक्नोक्रेट्स को उपाधियां दी जाएंगी। केमिकल इंजीनियरिंग विभाग की बीटेक छात्रा अनन्या सिंह को प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल के साथ ही 13 गोल्ड मेडल, एक सिल्वर मेडल और 3 अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे। दूसरी ओर डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल मैथेमेटिकल साइंसेज के आईडीडी छात्र आदित्य कुलकर्णी और सिविल इंजीनियरिंग के बीटेक छात्र सुयश विजय को दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रायोजेनिक इंजीनियर होंगे विशिष्ट अतिथि 
आईआईटी बीएचयू में दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्रालय के केंद्रीय राज्यमंत्री सुकांत मजूमदार और इसरो के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन विशिष्ट अतिथि होंगे। मजूमदार उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में अपनी दूरदृष्टि और इनोवेटिव सोच के लिए विख्यात हैं। युवाओं से जुड़े हैं। 
ये उपलब्धियां संस्थान की शिक्षा, नवाचार और सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। हमारे विद्यार्थी शिक्षा, अनुसंधान और नेतृत्व के क्षेत्र में बेहतर काम कर रहे हैं। - प्रो. अमित पात्रा, निदेशक, आईआईटी बीएचयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें