फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी की प्रवेश परीक्षा में उमड़ा अभ्यर्थियों का रेला

Mon, 08 Jun 2015 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में बीएससी मैथ की प्रवेश परीक्षा में दाखिले के लिए रविवार को शहर में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों का रेला उमड़ पड़ा। बीएचयू परिसर समेत बाहर कॉलेजों में बनाए गए 65 केंद्रों पर 43529 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। देश के अन्य शहरों में भी परीक्षा कराई गई। इस तरह कुल मिलाकर 72000 अभ्यर्थियों ने किस्मत आजमाई। वहीं, परीक्षा छूटने के बाद शहर के कई इलाकों में भीषण जाम लग गया।
विज्ञापन


बीएससी मैथ की 537 सीटों के लिए वाराणसी समेत बरकछा परिसर, लखनऊ, गोरखपुर, दिल्ली और कोलकाता में हुई प्रवेश परीक्षा में 72000 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। इस तरह एक सीट पर 604 अभ्यर्थियों ने अपनी दावेदारी पेश की। सुबह नौ से 11:30 बजे तक परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान बीएचयू के अलावा बाहरी केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने पेयजल की समुचित व्यवस्था नह होने की शिकायत की। बिजली की न होने की वजह से भी अभ्यर्थियों को दिक्कत हुई। वहीं, परीक्षा छूटने के बाद बीएचयू कैंपस, सामने घाट, नरिया

रथयात्रा, कमच्छा, नई सड़क, गोदौलिया, सिगरा में लंबा जाम लग गया। लंका चौराहे पर तो पैदल चलने के लिए भी जगह नहीं थी। चिलचिलाती धूप में लोग घंटों परेशान रहे। जाम की समस्या से निबटने के लिए यातायात पुलिस को घंटे भर कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसी तरह कैंट रेलवे स्टेशन पर भी परीक्षार्थियों की जबरदस्त भीड़ रही। ट्रेनों में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की होती रही। भीड़ के चलते फरक्का सहित कई ट्रेनों में यात्रियों की असुविधा को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी की मदद लेनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें