कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा पर निकली आशा पद यात्रा शुक्रवार को महामना की कर्म और शिक्षा स्थली काशी हिंदू विश्वविद्यालय पहुंची। शांति, सद्भाव और मानवीय मूल्यों की स्थापना का लक्ष्य लेकर निकली इस यात्रा का स्वागत बीएचयू के कुलाधिपति डॉ. कर्ण सिंह, कुलपति प्रो गिरीश चंद्र त्रिपाठी और बीएचयू कार्यकारिणी परिषद के सदस्यों ने सिंहद्वार पर स्वागत किया।
पदयात्रा प्रख्यात मानवतावादी चिंतक और आध्यात्मिक रहस्यदर्शी श्रीएम के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकली है। सिंहद्वार पर पहुंचने केबाद यात्रा वहां से मालवीय भवन केरास्ते ओंकारनाथ ठाकुर प्रेक्षागृह तक जाकर समाप्त हुई।
इस दौरान मौजूद संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के विशेष सचिव एवं उप जनरल सेक्रेेट्ररी एवं आदमा डिएंग ने मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। एनएसएस के विद्यार्थियों ने मालवीय भवन और ओंकारनाथ ठाकुर प्रेक्षागृह में सैकड़ों दीप जलाए।
इस मौके पर कुलाधिपति डॉ. कर्ण सिंह ने स्वागत करते कहा कि यह एक अनिवार्य और समयानुकुल अभियान है। महामना के आदर्शों के अनुरूप ही इस अभियान केसाथ अपना नैतिक एवं संज्ञानात्मक समर्थन जताते हुए उन्होंने यात्रा की सफलता केलिए मंगलकामना की। इस दौरान संगीत एवं मंच कला की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यूनेस्कों चेयर प्रो. प्रियंकर उपाध्याय, कुलसचिव डॉ. केपी उपाध्याय, वित्ताधिकारी अभय ठाकुर, प्रो आरकेपांडेय आदि मौजूद रहे।