फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू एपीएल का आगाज, सुपर ओवर में सिर्फ तीन रन देकर एआरएस ने कोबरा को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुपरओवर में एआरएस टीम की शानदार जीत के साथ बीएचयू में एग्रीकल्चर प्रीमियर लीग (एपीएल) सीजन-7 का बुधवार रात आगाज हो गया। इससे पहले शाम छह बजे आठों टीमों के खिलाड़ियों ने मार्च निकाका और अधिकारियों से हाथ मिलाया। वहीं, कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कृषि विज्ञान संस्थान के कृषि मैदान पर बल्लेबाजी कर लीग के पहले मैच की शुरुआत की।
विज्ञापन

पहले मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करनेे आई एआरएस टीम ने निर्धारित ओवरों में 91 रन बनाए। जवाब में कोबरा टीम ने भी 91 रन बना दिए। इससे मुकाबला सुपर ओवर में पहुंच गया। सुपर ओवर में एआरएस की ओर से डी. अभय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मात्र 3 रन दिए और कोबरा टीम को जीत से दूर कर दिया। शानदार गेंदबाजी के लिए डी. अभय को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। एपीएल में बालक वर्ग की आठ टीमें- कोबरा चैलेंजर्स, हेलिको ब्लास्टर्स, म्यूटेंट स्ट्राइकर्स, स्पार्टन, अल्फोंसो इलेवन, एआरएस, ड्रैगन फाइटर्स और कुरियन वॉरियर्स, वहीं बालिका वर्ग की चार टीमें फीनिक्स वॉरियर्स, थंडर क्वीन, एग्रो सुपर नोवाज और धाकड़ इलेवन की टीम मैच खेलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें