इस कोर्स के तहत पंजीकरण कराने वाले छात्र और छात्राओं को वर्तमान मुद्दों और कानून व्यवस्था में एआई के इस्तेमाल पर कक्षाएं चलेंगी। तकनीकी सुधारों के चलते कानूनी, नैतिक और संवैधानिक प्रक्रियाओं में हो रहे बदलावों को रोज़ की केस स्टडीज के आधार पर समझाया जाएगा। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नीतिगत, नियामक और गवर्नेंस से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए छात्र और छात्राओं की क्षमता बढ़ाई जाएगी।
आईसीपीएस की वेबसाइट पर जाकर इस कोर्स में आवेदन किया जा सकता है। वहां क्यूआर कोड स्कैन करने पर आवेदन का लिंक खुल जाएगा। इस लिंक पर फॉर्म भरकर फीस जमा करनी होगी। दोनों संस्थानों के बीच हुए समझौते के तहत इस कोर्स की शुरुआत की गई है।