प्रख्यात ज्योतिषाचार्य और प्रेसिडेंट मेडल अवार्डी पं. लेखराज शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
अगर आपको अपना जन्मदिन, जन्म का समय और जन्म स्थान के बारे में कुछ भी पता नहीं है तो भी आपकी कुंडली बनाई जा सकती है। ज्योतिष शास्त्र की मदद से आपका भविष्य देखा जा सकता है। बीएचयू के ज्योतिष सम्मेलन में पहुंचे 1966 बैच के छात्र व प्रख्यात ज्योतिषाचार्य और प्रेसिडेंट मेडल अवार्डी पं. लेखराज शर्मा ने ये बातें अमर उजाला से कहीं। उन्होंने कहा कि अब तक 33,499 लोगों का हाथ देखकर ही कुंडली बनाई है। इसमें चार राष्ट्रपति भी शामिल हैं।
कभी उनके पास 90 के दशक के प्रमुख नेताओं की कुंडली का डेटा था, लेकिन अब सुरक्षा वजहों के चलते कलेक्शन नहीं है। बीएचयू में वह अपने शिष्य दुबई के आचार्य पवन पाठक के साथ पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान पंडित लेखराज शर्मा ने कई लोगों के हाथों की लकीरों को देखकर ही उनकी जन्मतिथि, जन्म समय और जन्म स्थान बता दिया। यह विधा देख लोग हैरान थे।
पं. शर्मा ने कहा कि इसके लिए सामुद्रिक शास्त्र की शिक्षा ली। हाथ से कुंडली बनाने के लिए दो घंटे के लग्न में एक ही व्यक्ति की कुंडली बनाई जा सकती है। दूसरा लग्न शुरू होने के बाद ही डिटेल बताई जा सकती है। हर दो घंटे में पूर्व में राशि का उदय होता है, यही लग्न है। इसलिए हर दो घंटे पर ही एक कुंडली बन सकती है।