फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: वेटरनरी साइंस के 15 कोर्स में दाखिले शुरू, 9 तक मौका, 45 सीटों पर महीने भर चलेगा प्रवेश; जानें फीस

Sun, 23 Feb 2025 04:10 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वेटरनरी के 12 पीजी कोर्स में 3-3 सीटों पर प्रवेश होगा। वेटरनरी फिजियोलॉजी-बायो केमेस्ट्री में दो और वेटरनरी माइक्रो बायोलॉजी में पीजी की एक सीट पर एडमिशन होना है। 
विज्ञापन
BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू के बरकछा में राजीव गांधी साउथ कैंपस में वेटरनरी साइंस के 15 पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई है। मास्टर ऑफ वेटरनरी साइंस (एमवी.एससी) में प्रवेश के लिए 9 मार्च तक फॉर्म भरने की डेडलाइन दी गई है।

विज्ञापन


अगले एक महीने में 45 सीटों पर प्रवेश पूरा हो जाएगा। 10 से 19 मार्च तक काउंसिलिंग और 21 मार्च को रिजल्ट जारी होगा। 22 से 23 मार्च तक मॉपअप राउंड और 27 मार्च को विभाग में नव प्रवेशार्थियों की रिपोर्टिंग होनी है।

12 कोर्स में एनिमल जेनेटिक्स एंड ब्रीडिंग, एनिमल न्यूट्रि्शन, लाइव स्टॉक प्रोडक्शन मैनेजमेंट, लाइव स्टॉक प्रोडक्ट्स टेक्नोलॉजी, वेटनरी एनाटॉमी, वेटरनरी पैथोलॉजी, वेटनरी पब्लिक हेल्थ, वेटरनरी पैरीसेटोलॉजी, वेटनरी फॉर्मेकोलॉजी और टॉक्सिकोलॉजी, वेटनरी मेडिसीन, वेटरनरी सर्जरी एंड रेडियोलॉजी, वेटरनरी गायनकोलॉजी और वेटनरी एक्सटेंशन कोर्स शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ओजीपीए 10 में से 6 प्वाइंट हो
रेगुलर कोर्स के तहत एडमिशन लेने वाले अभ्यर्थियों की प्रति सेमेस्टर में फीस 25 हजार होगी। वहीं पेड सीट की फीस 75 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर तय की गई है। योग्यता में यूजी में 55 प्रतिशत अंक हो। वहीं ओवरऑल ग्रेड प्वाइंट एवरेज (ओजीपीए) जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 10 में से 6 हो। 

वहीं एससी और एसटी के लिए 5.50 तय किया गया है। आवेदन करने का लिंक और डिटेल जानकारी बीएचयू की वेबसाइट पर अपलोड भी कर दी गई है।

आईआईटी बीएचयू से होगी 20 नए युवा वैज्ञानिकों की भर्ती
आईआईटी बीएचयू में अगले दो महीने में 20 से ज्यादा युवा वैज्ञानिकों की भर्तियां होंगी। ये युवा वैज्ञानिक स्मार्ट रिवर लैब, वरुणा नदी पुनरुद्धार, आईसीएमआर, डीआरडीओ और लॉन्ग रेंज कम्युनिकेशन के क्षेत्र में काम करेंगे। अलग-अलग विभागों में आवेदन करने की अंतिम तिथि भी तय कर दी गई है। 

साइंस स्ट्रीम वाले छात्र-छात्राओं के लिए आईआईटी बीएचयू के हाईटेक लैब और वैज्ञानिकों के साथ में काम करने का ये बेहतर मौका है। बीटेक, एमटेक, बीएससी, एमएससी और पीएचडी योग्यता तय की गई है। वेतन 80 हजार रुपये तक होगा। सबसे ज्यादा 11 भर्तियां सिविल इंजीनियरिंग विभाग में क्लीन रिवर्स के लिए स्मार्ट लैब में होंगी। 

यहां जल संसाधन प्रबंधन को लेकर ग्राउंड डाटा जुटाने के साथ रिसर्च किया जाएगा। 80 हजार के वेतन पर एक सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर, 70 हजार पर चार यंग प्रोफेशनल, 67 हजार पर रिसर्च एसोसिएट, 37 हजार में दो जूनियर रिसर्च फेलो और 20-20 हजार रुपये पर प्रोजेक्ट असिस्टेंट की भर्तियां होंगी। आवेदन की अंतिम तिथि पांच मार्च तय की गई है। 

हाई पावर माइक्रोवेव पर काम करेंगे तीन रिसर्चर : इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डीआरडीओ के लिए सीनियर रिसर्च फेलो के तीन और प्रोजेक्ट एसोसिएट पोस्ट पर भर्तियां होंगी। इसमें हाई पॉवर माइक्रोवेव पर काम करने वाले शोधार्थियों की भर्ती होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें