फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की तैयारी शुरू, जानें कार्यक्रम

Wed, 20 Dec 2017 12:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
BHU
विज्ञापन
बीएचयू में नए सत्र में दाखिले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवेदन प्रक्रिया को जल्द निपटाने पर जोर दे रहा है ताकि समय पर कक्षांए संचालित हो सकें।
विज्ञापन


बीएचयू में इस बार फरवरी के बजाय जनवरी के दूसरे सप्ताह से ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। एक अप्रैल से 27 अप्रैल तक प्रवेश परीक्षाएं कराई जाएंगी। बीएचयू प्रशासन ने वेबसाइट पर स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

बीएचयू प्रशासन ने सत्र 2018 के लिए दाखिले की कवायद शुरू कर दी है। समय से प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर जुलाई से कक्षाएं संचालित कराने की योजना पर जोर दिया जा रहा है। यही वजह है कि इस बार, एक महीने पहले ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार परीक्षाओं की वीडियोग्राफी कराने की योजना

डेमो - फोटो : डेमो
वेबसाइट पर इसका विस्तृत कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। पिछली बार दो फरवरी से ऑनलाइन आवेदन जारी किए गए थे और स्नातक की प्रवेश परीक्षाएं 30 अप्रैल से शुरू होकर 31 मई तक चली थीं।

वहीं, इस बार वेबसाइट पर जारी कार्यक्रम के अनुसार 29 अप्रैल तक परीक्षाएं करा ली जाएंगी। इसके अलावा जनवरी में ही आवेदन जारी करने की तैयारी चल रही है। साथ ही इस बार परीक्षाओं की वीडियोग्राफी कराने की भी योजना है।

परीक्षा नियंता डॉ. मनोज ने बताया कि जनवरी के दूसरे सप्ताह से वेबसाइट पर प्रवेश आवेदन अपलोड करने की संभावना है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रस्तावित प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें