इसमें सामान्य वर्ग के 150 से ज्यादा अभ्यर्थी
केंद्रीय प्रवेश समिति की ओर से जिन अभ्यर्थियों का प्रवेश निरस्त किया गया है, उसमें सामान्य वर्ग के 150 से ज्यादा छात्र हैं। ओबीसी संवर्ग वाले भी 50 से ज्यादा अभ्यर्थियों का नाम इस सूची में शामिल हैं। इसके साथ ही एससी और एसटी को मिलाकर 60 से ज्यादा आवेदकों का प्रवेश निरस्त माना गया है। अभ्यर्थियों की पूरी सूची वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। अब सभी की नजरें रद होने के बाद बची हुई सीटों पर टिकी हैं।
100 स्कूलों के शिक्षकों ने सीखे प्रोजेक्ट निर्माण के गुर
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की ओर से जिला स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन शनिवार को खजूरी स्थित एक विद्यालय में हुआ। कार्यशाला का मुख्य विषय ‘सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार’ रहा।
इसमें जिले के करीब 100 विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं और बेसिक शिक्षा विभाग के एसआरजी ने प्रतिभाग किया। । मुख्य अतिथि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के भू-भौतिकी विज्ञान के प्रोफेसर राजीव भाटला ने पांचों उप विषयों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
जिला समन्वयक गिरीश कुमार सिंह ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की रूपरेखा, ऑनलाइन पंजीकरण और प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों की आयु वर्ग संबंधी जानकारी दी। एकेडमिक समन्वयक डॉ. सुषमा श्रीवास्तव ने विचार रखे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोलापुर के प्रशांत मिश्रा, राजकीय हाईस्कूल खुरगूपुर की स्निग्धा दुबे मिश्रा, बीटीएस कामाख्या के रणजीत सिंह रहे।