फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: स्नातक में सिर्फ 800 सीटें खाली, कल रात तक ही जमा होगी फीस; 700 अभ्यर्थियों ने पहले मॉपअप में लिया दाखिला

Sat, 12 Oct 2024 09:17 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू में सिर्फ 800 सीटों पर दाखिला बाकी है। 400 से ज्यादा सीटें खाली रहीं तो फिजिकल मॉपअप राउंड हो सकता है। वहीं सभी विभागों का मिनिमम कटऑफ जारी हो चुका है। 
विज्ञापन
बनारस हिंदू विश्वविद्याल (BHU) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में स्नातक में दाखिले के लिए 800 सीटें खाली हैं। वेटिंग लिस्ट वाले अभ्यर्थियों के लिए अब दो दिन का मौका है। दूसरे मॉपअप राउंड में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कल रात 11.50 बजे तक फीस जमा हो सकती है। उसके बाद नहीं अभ्यर्थियों को मौका नहीं मिलेगा। पहले राउंड के मॉपअप में 700 अभ्यर्थियों ने फीस जमा कर अपनी सीट पक्की कर ली है। बाकी 800 सीटों को दूसरे मॉपअप राउंड में भरने का अनुमान जताया गया है।

विज्ञापन


एडमिशन कमेटी से जुड़े लोगों ने बताया कि इस राउंड में सीटें नहीं भरीं तो ऑनलाइन मॉपअप नहीं होगा। 400 से ज्यादा सीटें खाली रह गईं तो फिर फिजिकल मॉप अप राउंड कराया जा सकता है। इसी में ज्यादातर सीटों के भरने की उम्मीद है। पीजी की सीटें खाली रह गईं थीं तो उसे भरने के लिए फिजिकल मॉपअप कराया गया था। 

बीएचयू के समर्थ पोर्टल के अनुसार, दूसरे मॉप अप राउंड के लिए पूरे बीएचयू में सभी विभागों का मिनिमम कटऑफ जारी कर दिया गया है। योग्य अभ्यर्थी लॉगिन से फीस जमा कर सकते हैं। कल रात तक फीस जमा हो जाएगी। इसके बाद भी सीटें खाली रहीं तो तीसरे ऑनलाइन मॉपअप राउंड का अनुमान कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाणिज्य संकाय में एडमिशन की उम्मीद कम

बीएचयू के वाणिज्य संकाय में एडमिशन की उम्मीद बेहद कम है। मेन कैंपस में करीब 10 और कॉलेजों को मिलाकर 25-30 से ज्यादा सीटें खाली नहीं हैं। वहीं, बीएचयू के इस सबसे बड़े संकाय में कुल 23 विभाग हैं। इस तरह से इतिहास, कला-इतिहास, हिंदी, अंग्रेजी, पुरातत्व, लाइब्रेरी साइंस, मास कम्युनिकेशन समेत सभी भाषाई कोर्स में अभी भी सीटें नहीं भरी हैं। बीवॉक कोर्स में कई एडमिशन हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें