बीएचयू के रुईया हॉस्टल में शनिवार को एमबीबीएस और बीडीएस छात्रों के बीच मारपीट की घटना के बाद अब विश्वविद्यालय प्रशासन सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गया है। जहां एक ओर दोनों छात्रावासों के छात्रों को अलग-अलग करने की तैयारी चल रही है वहीं विश्वविद्यालय की आंतरिक खुफिया विभाग भी गतिविधियों पर नजर बनाए हैं।
पढ़ेंः
क्रिकेट मैच के विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट, छह घायल
विश्वविद्यालय में जिस तरह आए दिन मारपीट, आगजनी, तोड़फोड़ की घटनाएं होती जा रही है, वह विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े लोगों के लिए सिरदर्द बनती जा रही है। शनिवार को जिस तरह दो राउंड हुई मारपीट हुई और इसमें दर्जन भर छात्र घायल हुए।
पहले जमकर मारपीट और फिर देर रात दोनों पक्षों में समझौता होने की घटना को लेकर भी लोग हैरत में हैं। हालांकि सूत्रों की माने तो अभी भी माहौल पूरी तरह शांत नहीं है, कभी भी दोनों पक्षों के बीच फिर टकराहट हो सकती है।
दुबारा इस तरह की घटना न हो इसको लेकर चीफ प्राक्टर प्रो. रोयाना सिंह ने यहां हॉस्टलों की सुरक्षा बढ़ा दी है, साथ ही छात्रों की गतिविधि पर भी नजर रखी जा रही है। बताया कि सभी छात्रों को दुबारा मारपीट न करने की चेतावनी पहले ही दी जा चुकी है, इसका पालन न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।