केंद्रीय विद्यालय (केवी) बीएचयू के कक्षा एक में दाखिले की लॉटरी गुरुवार को निकाली जाएगी। प्राचार्य डॉ. दिवाकर सिंह ने बताया कि यह प्रक्रिया सुबह 9:30 से 10:30 बजे के बीच पूरी की जाएगी। जिन अभिभावकों ने बच्चों के दाखिले के लिए आवेदन किए हैं, वह केंद्रीय विद्यालय के यूट्यूब चैनल व फेसबुक लाइव से जुड़कर पूरी प्रक्रिया देख सकते हैं। सब कुछ पारदर्शी तरीके से होगा।