साथ ही छात्रों ने अपनी मांगों से जुड़े पोस्टर भी चस्पा किए थे। विज्ञान संकाय में भी मांगों से संबंधित पोस्टर चस्पा किए गए। उधर, एलडी गेस्ट हाउस चौराहे पर बैरियर और चौराहे बीच में बीएचयू वीसी गो बैक के पोस्टर लगाए गए थे।
कैंपस में वॉल राइटिंग करना और पोस्टर लगाना गलत है और अपराध भी है। ऐसा करने वालों को चिह्नित कर नियमानुसार उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. राजेश कुमार सिंह, पीआरओ बीएचयू