उधर, आडियो वायरल होने से इलाके के कई गांवों में माहौल बहुत बिगड़ा हुआ है और यदि प्रशासन व पुलिस ने फौरी कार्रवाई नहीं की तो स्थिति विस्फोटक हो सकती है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार का कहना है कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। मुकदमा कायम कर जेल भेजने की तैयारी है।