फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध की बगिया: बीएचयू में छह साल में 30 संगीन अपराध, छात्र की हत्या, प्रोफेसर पर हमला; सामूहित दुष्कर्म

Tue, 24 Feb 2026 12:41 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: महामना की बगिया अब अपराध की बगिया बनती जा रही है। वजह ये है कि छह साल में 30 संगीन अपराध यहां पर हुए हैं। इनमें बीएचयू में छात्र, चाय दुकानदार की हत्या और प्रोफेसरों और चिकित्सकों पर जानलेवा हमला शामिल है। 
विज्ञापन
BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महामना की बगिया अब अपराध की बगिया बन रही है। छात्र रौशन मिश्रा पर चार राउंड फायरिंग और पांच पर हत्या के प्रयास समेत अन्य आरोपों में दर्ज प्राथमिकी की घटना कोई नई बात नहीं है। बिरला हॉस्टल के छात्र गौरव सिंह बग्गा की हत्या, चंदन की लकड़ी की तस्करी, आयुर्वेद संकाय के पास चाय के दुकानदार की सिर कूंच कर हत्या, आईआईटी छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, अन्य छात्राओं से छेड़खानी, मारपीट और तेलुगु विभागाध्यक्ष पर जानलेवा हमला समेत अन्य कई गंभीर मामले महामना की बगिया में हो चुकी हैं।

विज्ञापन


छह साल के आंकड़ों पर गौर करें तो 30 संगीन मामले लंका थाने में दर्ज हैं। छात्र गुटों में आए दिन मारपीट, यहां तक की कुर्सी के लिए विभागाध्यक्ष तक पर प्रोफेसर की ओर से भाड़े के शूटरों से प्राणघातक हमला करवाना और चिकित्सकों पर हत्या की प्राथमिकी समेत सामूहिक दुष्कर्म जैसे चर्चित मामले बीएचयू में हुई। शिक्षा के मंदिर में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। 

इसे भी पढ़ें; UP Politics: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को फंसाने के लिए बनाया गया दबाव, शाहजहांपुर के पत्रकार ने लगाया ये आरोप
विज्ञापन


सुरक्षा कर्मियों की ढिलाई और लचर पर्यवेक्षण भी कारण माना जा रहा है। बाहरी छात्रों और निष्कासित छात्रों का एक तरह से आरामगाह बन चुके छात्रावासों में रूटीन चेकिंग भी नहीं होती है। परिसर और हॉस्टलों में जांच नहीं होने का असर है कि आपराधिक प्रवृत्ति के युवक सक्रिय है।

विज्ञापन

बीएचयू की प्रमुख घटनाएं

  • 2 अप्रैल 2019 को छात्र गौरव सिंह बग्गा की बिरला हास्टल के पास गोली मारकर हत्या
  • सितंबर 2019 में आयुर्वेद संकाय के पास चाय दुकानदार राम जतन साहनी उर्फ रामू की सिर कूंच कर हत्या
  • 2021 में फिजिकल एजुकेशन के छात्र मुकेश पांडेय के ऊपर बिरला के पास फायरिंग
  • 26 अक्तूबर 2021 में बीएचयू एनसीसी और केंद्रीय विद्यालय में दाखिला के नाम पर 30 बच्चों के साथ कुकर्म
  • 2018-2023 के बीच चंदन के आठ पेड़ काट लिए गए, सैकड़ों क्विंटल लकड़ी की तस्करी की गई
  • 2 नवंबर 2023 में आईआईटी बीएचयू छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म
  • 31 अगस्त 2023 में महिला प्रोफेसर के साथ परिसर में छेड़खानी, कपड़े तक फाड़े
  • मेडिकल छात्रों पर जानलेवा हमला
  • 28 जुलाई 2025 को तेलुगु विभाागाध्यक्ष प्रो. चेल्ला रामामूर्ति पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें