फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू: 2644 ने कराई प्री-पोस्ट काउंसिलिंग, 2518 विद्यार्थियों को चाहिए नौकरी; एक साल में 3687 ने किए आवेदन

Mon, 05 Oct 2026 11:34 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू में 2644 विद्यार्थियों ने प्री-पोस्ट काउंसिलिंग कराई, जबकि 2518 विद्यार्थियों ने नौकरी की इच्छा जताई है। छात्रों की योग्यता और व्यक्तित्व को ध्यान में रखकर उन्हें रोजगार के लिए परामर्श दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय के अनुसार एक साल में 3687 विद्यार्थियों ने कॅरिअर काउंसिलिंग के लिए आवेदन किया है। विशेषज्ञ छात्रों को बेहतर अवसरों के लिए मार्गदर्शन दे रहे हैं।
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस में कुछ इस तरह दिखे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में इस साल प्री प्लेसमेंट और पोस्ट प्लेसमेंट काउंसिलिंग कराने 2644 विद्यार्थी पहुंचे। एक साल में 3687 छात्रों ने कॅरिअर काउंसिलिंग के लिए आवेदन दिया था। नौकरी के लिए 2518 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया और समूह में 4465 विद्यार्थियों ने नौकरी के लिए गाइडेंस लिया। 

विज्ञापन


इसमें देश और विदेश दोनों जगहों की नौकरियां शामिल हैं। यहां पर छात्रों की योग्यता और व्यक्तित्व को ध्यान में रखकर नौकरी का परामर्श दिया जाता है। इन्हीं विद्यार्थियों को बीएचयू के मुख्य प्लेसमेंट में भी बैठने का मौका दिया जाता है। इसके अलावा जिन छात्रों का चयन मुख्य प्लेसमेंट में नहीं हुआ उनको उनकी जरूरत और योग्यता के अनुसार कॅरिअर का विकल्प बनाने में मदद की जाती है।

नौकरी खोज में फरवरी और काउंसिलिंग में मई टॉप पर : विश्वविद्यालय रोजगार सूचना एवं मार्गदर्शन ब्यूरो की ओर से कॅरिअर के ये परामर्श दिए जा रहे हैं। हालिया जारी बीएचयू के सेवायोजन ब्यूरो की वार्षिक रिपोर्ट में कॅरिअर मार्गदर्शन और रोजगार से जुड़े आंकड़ों को भी साझा किया गया है। नौकरी खोज में फरवरी और काउंसिलिंग में मई टॉप पर रहा। 

ये जानकारी मार्च 2025 से लेकर अप्रैल 2026 के बीच 12 महीनों के जारी आंकड़ों से मिली। इसमें बताया गया है कि सबसे ज्यादा 338 विद्यार्थियों ने फरवरी में नौकरी खोजी। इसके बाद नवंबर और मार्च में 301-301 विद्यार्थियों ने नौकरी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। सबसे कम अप्रैल में 49 विद्यार्थियों ने नौकरी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। सबसे ज्यादा मई में 348 और जुलाई में 298 विद्यार्थियों ने काउंसिलिंग कराई। सबसे कम 121 छात्रों ने मार्च में काउंसिलिंग कराई।
विज्ञापन

एनसीएस पोर्टल पर भी दर्ज हुई संख्या
ब्यूरो के चेयरमैन बीएचयू के प्रो. अमित गौतम के अनुसार, राज्य सरकार के सेवा नियोजन अधिकारी और 6 कर्मचारियों की मौजूदगी में काउंसिलिंग होती है। नौकरी पाने के लिए इंटरव्यू की तैयारियों को बेहतर बनाने के लिए कई छात्र आते हैं। उनके कोर्स, क्वालिफिकेशन, योग्यता और नेचर के अनुसार, नौकरी के लिए गाइडेंस दिया जाता है। प्राइवेट, सरकारी, खेल, कॉरपोरेट या किसी भी तरह की प्रोफेशनल नौकरी के लिए सुझाव दिया जाता है। बीएचयू के इस कार्यालय में हुए सभी रजिस्ट्रेशन को एनसीएस राष्ट्रीय कॅरिअर सेवा पोर्टल पर भी दर्ज करवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें